• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर अस्पताल में भर्ती

Former Madhya Pradesh Chief Minister Babulal Gaur hospital admitted - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की शनिवार रात को अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उनका इलाज जारी है।

गौर के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें शनिवार रात को घबराहट महसूस हुई जिसके तुरंत बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।


मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गौर के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनकी पुत्रवधु और भाजपा विधायक कृष्णा गौर से फोन पर संपर्क किया। कमलनाथ ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार की रात को ही अस्पताल पहुंचकर गौर के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Madhya Pradesh Chief Minister Babulal Gaur hospital admitted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister kamal nath, bjp mla krishna gaur, kamal nath, former chief minister shivraj singh chauhan, madhya pradesh chief minister babulal gaur\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved