• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दिग्विजय ने कहा, हिंदुओं के धर्माचार्य करें राम मंदिर का निर्माण, VHP को दी यह नसीहत

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण राजनीतिक दलों द्वारा संचालित संगठन के माध्यम से नहीं, बल्कि हिंदुओं के धर्माचार्यो द्वारा कराए जाने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने रविवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट किए और राम मंदिर निर्माण का कार्य रामालय ट्रस्ट के माध्यम से कराने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर हिंदुओं के धर्माचार्यों द्वारा ही बनाया जाना चाहिए, राजनीतिक संगठनों द्वारा संचालित संगठनों के द्वारा नहीं। भगवान राम सब के हैं। उनकी जन्मभूमि पर निर्माण की जिम्मेदारी रामालय ट्रस्ट को ही देनी चाहिए। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, रामालय ट्रस्ट में सभी शंकराचार्य और रामानंदी सम्प्रदाय से जुड़े अखाड़ा परिषद के सदस्य ही हैं और जगदगुरु स्वामी स्वरूपानंदजी सबसे वरिष्ठ होने के नाते उसके अध्यक्ष हैं। रामालय ट्रस्ट के माध्यम से ही रामलला के मंदिर का निर्माण होना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former CM Digvijay Singh opinion about ram mandir, give this advice to vhp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former cm digvijay singh, ram mandir, vhp, digvijay singh, madhya pradesh, vishwa hindu parishad, ayodhya, supreme court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved