राज्यस्तर पर स्थापित आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों
के निगरानी कर रहा है और उन्हें आवश्यक मदद उपलब्ध करा रहा है। सेना को भी
सतर्क किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 150 शिविरों में 45 हजार
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य सरकार के आग्रह पर
केंद्र से इंटर मिनिस्ट्रियल सेंटर टीम शीघ्र आने का आश्वासन मिला है।
बाढ़
का सबसे ज्यादा असर मंदसौर जिले में है। यहां गांधी सागर बांध और चंबल नदी
का पानी घुस रहा है। यहां बाढ़ से 12 हजार 800 लोग प्रभावित हुए हैं,
जिनमें से 10 हजार लोगों को राहत कैम्प में ठहराया गया है। पूरे जिले में
53 राहत कैम्प स्थापित किए गए हैं। आवागमन ठप्प हो जाने से मार्ग में फंसे
470 लोगों को राहत शिविरों में ठहराया गया है, जहां उन्हें सोने और भोजन
आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope