भोपाल। मध्य प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर किसान गुरुवार को सडक़ों पर उतर आए। हड़ताल से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। किसानों ने सैकड़ों लीटर दूध सडक़ों पर बहा दिया है तो सब्जियों को भी फेंका जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
किसान फलों और दूध के सही दाम, कर्ज माफी सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार से हड़ताल पर हैं। किसानों की यह हड़ताल 10 जून तक जारी रहेगी। राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर, उज्जैन, महू आदि स्थानों पर किसानों का प्रदर्शन उग्र्र रूप ले रहा है। वहीं मंडियों में सब्जियां न आने से व्यापारी और ग्राहक परेशान हैं।
किसानों का कहना है कि मंडी में फसल बेचने के बावजूद उन्हें नगद भुगतान नहीं हो पा रहा है वहीं सरकार उनकी समस्याओं को जानते हुए भी अनजान बनी हुई है। सहकारी बैंकों के कई बार चक्कर लगाने के बावजूद उनके हाथ खाली रहते है।
इंदौर के किसान नेता जगदीश रावलिया ने बताया, ‘‘किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। आलू और प्याज के भी उचित दाम नहीं मिल पा रहे है। सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।’’
हड़ताल के तहत किसान सडक़ों पर दूध बहा रहे हैं, मंडी ले जा रही सब्जियों को सडक़ों पर फेंका जा रहा है। उज्जैन में एक आम के ट्रक को रोककर किसानों ने आम को भी सडक़ों पर फेंक दिया। इतना ही नहीं शहरों के बाहरी हिस्सों में जमा किसान गांव से आ रहे किसानों को मंडी और बाजार तक सब्जियां ले जानेे से रोक रहे हैं।
--आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope