• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश में किसानों को अब हर साल 6 हजार रुपये मिलेंगे

Farmers in Madhya Pradesh will now get 6 thousand rupees every year - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि किसानों को अब किसान कल्याण योजना के तहत चार नहीं छह हजार रुपये सालाना मिलेंगे। इस तरह केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि और राज्य सरकार की योजना से किसानों को कुल 12 हजार रुपये सालाना मिलने लगेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में ‘समत्व भवन‘ में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-2024 से पात्र किसानों को छह हजार रूपये का भुगतान करने की स्वीकृति दी गई है।
पूर्व में एक अप्रैल से 31 अगस्त एवं एक सितम्बर से 31 मार्च की अवधि में दो समान किश्तों में कुल चार हजार रूपये का भुगतान किया जाता था।
अब वित्तीय वर्ष 2023-2024 से एक अप्रैल से 31 जुलाई, एक अगस्त से 30 नवम्बर एवं एक दिसम्बर से 31 मार्च की अवधि में कुल तीन समान किश्तों में कुल छह हजार रूपये का भुगतान पात्र किसानों को करने की स्वीकृति दी गई है।
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि में किसानों को छह हजार रुपये साल देती है, वहीं राज्य सरकार भी अब छह हजार रुपये मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में देगी। इस तरह किसानों को साल में 12 हजार अर्थात हर माह एक हजार रुपये मिलेंगे।
नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में सरकार ने सैटेलाइट सिटी बनाने का फैसला लिया है। यहां पर्यटकों के लिए होटल, रिजॉर्ट सहित अन्य निर्माण कार्य होंगे।
इससे पहले सरकार ने नर्मदा नदी के तट पर सीमेंट के निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। इसके पीछे मंशा नर्मदा नदी के प्रवाह को बनाए रखने की है।
मंत्रिपरिषद ने ग्राम पंचायत सचिवों को सातवें वेतनमान का लाभ देने का निर्णय लिया है। इस पर आने वाले अतिरिक्त व्ययभार राशि 178 करोड़ 88 लाख रूपये को गौण खनिज मद में अतिरिक्त रूप से उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmers in Madhya Pradesh will now get 6 thousand rupees every year
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhopal, madhya pradesh, farmers, farmers welfare scheme, chief minister shivraj singh chouhan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved