भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का रविवार को निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से जोशी बीमार चल रहे थे। भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जोशी का सुबह सवा ग्यारह बजे निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जोशी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आज अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। देवास जिले के हाटपिपल्या तहसील में जन्में जोशी जनसंघ के गठन के साथ उससे जुड़ गए थे। वे बागली विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक निर्वाचित हुए। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे और वर्ष 1980 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री भी बनाए गए थे। वे राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने जोशी द्वारा मध्य प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, कैलाश जोशीजी एक ऐसे निष्ठावान नेता थे जिन्होंने मध्य प्रदेश के विकास में एक मजबूत योगदान दिया। उन्होंने मध्य भारत में जनसंघ और भाजपा को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने एक प्रभावी विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
लालू की 'फिरकी' में फंसी कांग्रेस, कन्हैया, पप्पू, निखिल 'आउट'
Daily Horoscope