• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साध्वी प्रज्ञा बोलीं, बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने पर अफसोस नहीं, गर्व होता है

Disputed statement by Babri Masjid of Sadhvi Pragya Singh - Bhopal News in Hindi

भाेपाल। भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बाबरी मस्जिद को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। साध्वी ने कहा कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने पर उन्हें अफसोस नहीं, बल्कि गर्व महसूस होता है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के सामने चुनाव लड़ रहीं हैं।

अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने के सवाल पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ने बताया कि ढांचा गिराने का अफसोस क्यों होगा, उस पर तो हम गर्व करते हैं। राम के मंदिर पर अपशिष्ट पदार्थ थे, उन्हें हमने हटा दिया। इससे हमारे देश का स्वाभिमान जागा है और हम भव्य राम मंदिर मनाएंगे।
आगे बोलते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि देखो 70 साल में उन्होंने क्या हाल किया और हमारे देवस्थान भी सुरक्षित नहीं हो पाए। हिंदुओं ने इकट्ठे होकर स्वाभिमान को जागृत किया है ढांचा तोड़कर और भव्य मंदिर बना करके आराधना करेंगे। राम मंदिर हमारे लिए राजनीतिक विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि इस देश में राम मंदिर नहीं बनेगा तो कहां बनेगा।


आपको बताते जाए कि इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने हाल ही में 2008 के मुंबई हमले में शहीद हुए तत्कालीन एटीएस चीफ हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस पर चुनाव आयोग ने जवाब मांगा है।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Disputed statement by Babri Masjid of Sadhvi Pragya Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: disputed statement, babri masjid, sadhvi pragya singh, bhopal, bjp candidate sadhvi pragya singh thakur, congress, digvijay singh, lok sabha election 2019, lok sabha poll, general election 2019, lok sabha chunav 2019, election commission\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved