भोपाल।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मेगा शो के प्रचार के लिए बड़े-बड़े ‘कटआउट’ लगाए गए हैं, मगर राज्य के एक बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन कटआउटों में नजर नहीं आ रहे हैं। राहुल गांधी के दौरे को लेकर सोमवार को पूरा भोपाल शहर कांग्रेस के रंग में रंगा नजर आया। हर तरफ होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगे हुए हैं। कांग्रेस के झंडे लहरा रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भेल दशहरा मैदान में राहुल व सोनिया गांधी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद विवेक तन्खा, पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, सांसद कांति लाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के आदमकद कटआउट लगे हुए हैं, मगर इसमें दिग्विजय सिंह कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। हां, कुछ पोस्टर व होर्डिंग में दिग्विजय सिंह की तस्वीरें जरूर हैं। दिग्विजय सिंह के कटआउट न लगाए जाने पर कांग्रेस का कोई नेता तो बोलने को तैयार नहीं है, मगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर चुटकी जरूर ली है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह हमारे बड़े भाई हैं, मगर वे इस दुर्दशा को क्यों प्राप्त हुए, यह विचार का विषय है।
-आईएएनएस
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope