• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश में भाजपा दफ्तर के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, कांग्रेस का सरकार पर तंज

Demonstration of candidates outside BJP office in Madhya Pradesh, Congress taunts the government - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के चयनित अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों ने सोमवार को राजधानी के भाजपा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इन अभ्यार्थियों का आरोप है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। इस प्रदर्शन की तस्वीरों को साझा करते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार युवाओं के लिए अभिशाप बन गई है। प्राथमिक शिक्षक भर्ती के ओबीसी वर्ग के सैकड़ों अभ्यर्थी अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कमलनाथ ने आगे कहा, इन अभ्यर्थियों के साथ मेरी पूरी सद्भावना है। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि हर रोज सरकार का करोड़ों रुपया खर्च करके आप झूठी घोषणाओं का तमाशा करते हैं। एक दिन अपने अंतःकरण पर हाथ रखकर सत्य बोलिए और इन अभ्यर्थियों के साथ न्याय करिए।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demonstration of candidates outside BJP office in Madhya Pradesh, Congress taunts the government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhopal, madhya pradesh, primary teacher recruitment examination, performance, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved