• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश में रक्षा बंधन से पहले लाडली बहना को मिलेंगे उपहार

Dear sister will get gifts before Raksha Bandhan in Madhya Pradesh - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को हर माह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसे बढ़ाकर तीन हजार किए जाने का राज्य सरकार ने वादा किया है। रक्षा बंधन के मौके पर राज्य सरकार की ओर से लाडली बहनों को उपहार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में राज्य स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन में एक हजार रुपये की राशि लगभग सवा करोड़ लाडली बहनों के खातों में अंतरित करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना एक सामाजिक क्रांति है। योजना में प्रतिमाह उपलब्ध कराया जा रहा एक हजार रुपया केवल पैसा नहीं, बहन-बेटियों का सम्मान है।
बहन-बेटियों का आत्म-विश्वास और आत्म-सम्मान बढ़े, परिवार में उनका महत्व और समाज में उनका मान हो, इस उद्देश्य से ही यह योजना शुरू की गई है। योजना में बहनों को प्रतिमाह दी जा रही एक हजार रुपए की राशि को क्रमश: बढ़ाकर प्रतिमाह तीन हजार रुपए किया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने आगे कहा, रक्षा बंधन के पर्व पर 27 अगस्त को पूरे प्रदेश की बहनों से संवाद के लिए विशेष कार्यक्रम होगा तथा बहनों को उपहार प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य स्तरीय सम्मेलन में पधारी लाडली बहनों का 'बढ़ेे चलो लाडली बहना' गीत के साथ फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित गीत के साथ कन्या-पूजन कर लाडली बहनों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री को लाडली बहना सेना की सदस्यों ने अपने हाथों से बनाई विशाल राखी भेंट की।
मुख्यमंत्री चौहान ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख बहनों के अकाउंट में लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त के 1,209 करोड़ रूपए अंतरित किए।
मुख्यमंत्री चौहान ने एक लाख 81 हजार जनजातीय बहनों के अकाउंट में पोषण आहार के लिए आहार अनुदान योजना के 18 करोड़ 16 लाख रुपए सिंगल क्लिक से अंतरित किए। लाडली बहना योजना में पिछले दो महीनों में बहनों के खाते में 2 हजार 419 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की गई है।
इसी प्रकार विशेष पिछड़ी बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की बहनों को अब तक 1,391 करोड़ रुपए से अधिक का आहार अनुदान दिया गया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dear sister will get gifts before Raksha Bandhan in Madhya Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, raksha bandhan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved