• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कांग्रेस बोली, शिवराज के गृह जनपद में सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्याएं की

भोपाल। मध्य प्रदेश में किसान आत्महत्या को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि बीते 20 दिनों में राज्य में 51 किसानों ने कर्ज और सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या की है, और इनमें सर्वाधिक आठ किसान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जनपद सीहोर के थे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शनिवार को यहां अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन मेंं शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और मुख्यमंत्री उत्सव और महोत्सव में व्यस्त हैं। बीते 20 दिनों में 51 किसान जान दे चुके हैं, जिनमें आठ उनके गृह जनपद सीहोर के थे। खुद को संवेदनशील किसान पुत्र बताने वाले मुख्यमंत्री को अबतक किसी किसान के घर तक जाने की फुर्सत नहीं मिली है।’ कांग्रेस नेता सिंह ने आत्महत्या करने वाले किसानों के नाम, गांव, जिला और आत्महत्या के कारण का ब्यौरा भी जारी किया है, जो उन्होंने मीडिया में आई रपटों के आधार पर तैयार किया है। उन्होंने आगे कहा, ‘यहां दुखद बात यह है कि सरकार किसानों की आत्महत्या को दूसरा रूप देने में लगी है। इन आत्महत्याओं का कारण पारिवारिक विवाद, नशाखोरी, जमीन विवाद बताया जा रहा है। इतना ही नहीं मंदसौर के किसान आंदोलन के पीछे अफीम तस्करों का हाथ बताकर सरकार ने किसानों का अपमान किया है।’

सिंह ने कहा कि विधानसभा में आठ हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी किसानों को दिए जाने की बात होती है और उसके बाद उसमें से एक बड़ा हिस्सा किसानों के बजाए बिजली कंपनियों को दे दिया जाता है, यह किसानों के साथ सीधा धोखा है। सिंह ने राज्य में खेती के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है कि ‘राज्य को बीते पांच वर्षों से बेहतर उत्पादन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार मिल रहा है। सरकार कृषि दर 20 प्रतिशत होने का दावा करती है। अगर खेती के क्षेत्र में सब ठीक है, तो किसान आंदोलित क्यों हो रहा है, वे अपनी फसल सडक़ों पर फेंकने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं सरकार ने आठ रुपये प्रति किलोग्राम प्याज खरीदी शुरू की है, जिसका लाभ व्यापारी उठा रहे हैं, तभी तो उत्पादन से ज्यादा प्याज खरीदी जा चुकी है।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress target Shivraj Singh on farmers suicides
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress target shivraj singh, farmers suicides, shivraj singh chouhan, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved