भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य को भिंड की विशेष अदालत द्वारा कांग्रेस विधायक की हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस आर्य को मंत्री पद से हटाने की मांग कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में विधायकों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के पास धरना दिया। ज्ञात हो कि भिंड में वर्ष 2009 में कांग्रेस विधायक माखन लाल जाटव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जाटव का परिवार लगातार लाल सिंह आर्य को हत्या का आरोपी बताता आ रहा था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जाटव के परिवार की ओर से न्यायालय में दायर याचिका की सुनवाई और गवाहों के बयान के बाद अदालत ने शुक्रवार को आर्य को हत्या का आरोपी बनाए जाने का आदेश दिया। साथ ही उनकी गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया। हालांकि तुरंत बाद उनके वकीलों की ओर दायर याचिका पर गिरफ्तारी को लेकर उन्हें 15 दिन का स्थगन मिल गया। न्यायालय के आदेश के बाद कांग्रेस लगातार लाल सिंह आर्य को मंत्री पद से हटाने की मांग करती आ रही है।
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग को लेकर नई याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope