• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

MP : कमल नाथ सरकार पर संकट के बादल, कांग्रेस विधायक डंग ने दिया इस्तीफा

Congress MLA Hardeep Singh Dung resigns - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे ने भूचाल ला दिया है, डंग की राह पर और भी विधायकों के बढ़ने की आशंका के चलते कमलनाथ सरकार के मुश्किल में पड़ने के आसार बनने लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के कुछ विधायक डंग की राह पर बढ़ सकते हैं, जिससे कमलनाथ सरकार मुश्किल में पड़ सकती है।

वर्तमान विधानसभा की स्थिति पर गौर करें तो पता चलता है, राज्य में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं है। राज्य की 230 सीटों में से 228 विधायक हैं, दो सीटें खाली हैं। कांग्रेस के 114 और भाजपा के 107 विधायक हैं। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार निर्दलीय चार, बसपा के दो और सपा के एक विधायकों के समर्थन से चल रही है।

राजनीति के जानकारों की मानें तो भाजपा की नजर कांग्रेस के तीन विधायक, तीन निर्दलीय और बसपा के दो व सपा के एक विधायक पर है, अगर यह भाजपा के साथ आ जाते हैं अथवा तटस्थ रहते हैं तो सरकार की मुश्किल बढ़ सकती है। क्योंकि कांग्रेस और भाजपा में सिर्फ सात विधायकों का अंतर है।

विधायकों के तटस्थ रहने से कांग्रेस की राज्यसभा की सीट पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि एक सदस्य के लिए 58 विधायकों का समर्थन चाहिए, इस स्थिति में कांग्रेस और भाजपा के एक एक सदस्य का चुना जाना तय है, वहीं दूसरी सीट पाने के लिए दोनों दलों के पास आंकड़ा कम है। कांग्रेस के पास 56 विधायक हैं, वहीं भाजपा के पास 49 विधायक हैं।

राज्य में कमलनाथ सरकार को समर्थन देने वाले कांग्रेस के अलावा सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों को करोड़ों का ऑफर दिए जाने और 10 विधायकों को बंधक बनाए जाने के कांग्रेस के आरोपों के बाद तीन दिन से राज्य की सियासत गर्माई हुई है। नया मोड़ तीन दिन से गायब चल रहे मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरदीप सिंह डंग द्वारा इस्तीफा दिए जाने से आ गया है।

डंग ने गुरुवार की देर शाम को विधानसभाध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपना इस्तीफा भेजा है, डंग इन दिनों कहां है, इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। अभी भी कांग्रेस के दो विधायक बिसाहू लाल सिंह और रघुराज सिंह कंसाना और निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भोपाल से बाहर हैं। कहा जा रहा है कि चारों विधायक बेंगलुरु में हैं।


बिसाहू सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट


कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह के लापता होने की परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिछले दिनों राज्य के 10 विधायक गायब हो गए थे, कांग्रेस ने भाजपा पर इन विधायकों को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया था। इनमें से छह विधायक वापस भोपाल लौट आए थे, चार विधायक अब भी भोपाल नहीं लौटे है। डंग ने गुरुवार की रात को विधानसभाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति और मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफा भेज दिया है।

डंग का आरोप है कि वे मंदसौर जिले के सुवासरा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं, मगर उनकी बात कोई मंत्री और अधिकारी नहीं सुन रहा है। इससे परेशान होकर वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह के पुत्र तेजभान सिंह ने टीटी नगर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बिसाहू लाल सिंह दो मार्च की शाम को पांच बजे रायपुर के लिए निकले थे, वे अब तक रायपुर नहीं पहुंचे हैं, करीबी रिश्तेदारों से पता किया मगर कुछ पता नहीं चला। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress MLA Hardeep Singh Dung resigns
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kamal nath government, crisis, congress mla hardeep singh dung, resignation, 10 mlas missing, assembly speaker narmada prasad prajapati, resignation sent, bhopal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved