• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मप्र उपचुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की कांग्रेस की पहली सूची जारी

Congress first list of 15 candidates released for MP by-election - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी समय में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर से जारी की गई सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस सूची के मुताबिक, दिमनी से रविंद्र सिंह तोमर, अंबाह से सत्य प्रकाश शंखवार, गोहद से मेवाराम जाटव, ग्वालियर से सुनील शर्मा, डबरा से सुरेश राजे, भांडेर से फूल सिंह बरैया, करैरा से प्रागी लाल जाटव, बमौरी से कन्हैयालाल अग्रवाल, अशोकनगर से आशा दोहरे, अनूपपुर से विश्वनाथ सिंह कुंजाम, सांची से मदन लाल चौधरी अहिरवार, आगर-मालवा से विपिन वानखेडे, हाटपिपल्या से राजवीर सिंह बघेल, नेपानगर से रामकिशन पटेल और सांवेर से प्रेमचंद गुड्ड को मैदान में उतारा गया है।

राज्य में कुल 27 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उप चुनाव होने वाले हैं, इनमें से 15 स्थानों के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। यह सूची दिल्ली से जारी की गई है।

भाजपा ने अभी तक इस उप-चुनाव के लिए कोई सूची जारी नहीं की है।

--आईएएनएस



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress first list of 15 candidates released for MP by-election
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress first list, 15 candidates released, mp by-election, bhopal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved