• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश में महिला अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Congress demonstration against atrocities on women in Madhya Pradesh - Bhopal News in Hindi

भोपाल । मध्य प्रदेश में महिला अत्याचार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में मंगलवार को राज्य कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियंका किरार के नेतृत्व में प्रकोष्ठ की पदाधिकारी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में महिला अपराध, दुराचार, सामूहिक दुराचार एवं नाबालिग बच्चियों की खरीद-फरोख्त, गुमशुदगी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है और प्रदेश की मोहन यादव सरकार के नेतृत्व में कानून-व्‍यवस्‍था ब‍िगड़ गई है। किरार ने कहा कि प्रदेश की मोहन यादव सरकार में मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है, मासूम बच्चियां और बहनें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। चाहे भोपाल में बेची गई बच्चियों की बात हो, शहडोल में भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा नशीले इंजेक्शन लगाकर सामूहिक दुष्कर्म की बात हो, सागर में भाजपा पार्षद पर महिला के दुष्कर्म का मामला हो, भोपाल में एबीवीपी के पूर्व पदाधिकारी पर दलित किशोरी से दुराचार का मामला हो, धार में नेशनल हाईवे पर बेटी द्वारा गाड़ी चलाने पर मारपीट का मामला हो। ये सभी मामले राज्य की कानून व्यवस्था की पोल करते हैं।
किरार ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार के संरक्षण में दुराचारी फल-फूल रहे हैं, इससे राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में मासूम बेटियों की खरीद-फरोख्त की जा रही है, उनकी गुमशुदगी की एफआईआर पर पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की ठोस कार्रवाई करने में नाकाम है।
प्रभावित परिवार न्याय की मांग को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। आंदोलनकारी सदस्यों ने राष्ट्रपति के नाम पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में बढ़ते अपराधों का भी जिक्र है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress demonstration against atrocities on women in Madhya Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, demonstration, madhya pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved