भोपाल । मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और अन्य कारणों से फसलों केा हुए नुकसान की भरपाई की कोशिशें जारी है, इसी क्रम में आज गुरुवार को लगभग डेढ़ लाख किसानों के खातों में लगभग दो सौ करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की जाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गुरुवार को प्रदेश के एक लाख 46 हजार से अधिक किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रुपए की फसल-क्षति राशि का सिंगल क्लिक से वितरण करेंगे। कार्यक्रम अपरान्ह साढ़े बजे से वर्चुअली होगा।
प्रदेश में गत दिनों असामयिक वर्षा एवं ओला-वृष्टि से 23 जिले के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ था। प्रदेश में एक लाख 34 हजार 19 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई थी। सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को फसल क्षति की राशि का वितरण किया जा रहा है। (आईएएनएस)
महाराष्ट्र के बागी विधायकों को सुप्रीम कोर्ट की राहत, जवाब देने की समय सीमा 12 जुलाई तक बढ़ाई गई
विहिप ने 2024 के लिए अपने एजेंडे का किया ऐलान, करोड़ से ज्यादा लोगों को जोड़ने की तैयारी
पंजाब : AAP सरकार ने पेश किया पहला बजट, एक जुलाई से फ्री मिलेगी 300 यूनिट बिजली
Daily Horoscope