• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नलखेड़ा हादसे पर सीएम मोहन यादव ने शोक जताया, आर्थिक सहायता का ऐलान

CM Mohan Yadav Expresses Grief Over Nalkheda Accident; Announces Financial Aid - Bhopal News in Hindi

भोपाल । मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात को हुए हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में हुए सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। ओडिशा से मध्यप्रदेश में धार्मिक यात्रा पर आए जिन यात्रियों का निधन हुआ है, उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं हर संभव सहयोग प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दरअसल, ओडिशा निवासी श्रद्धालु कार से मां बगलामुखी के मंदिर दर्शन करने के लिए आए हुए थे।
इससे पहले स्थित बरसाती नाला पर पानी का बहाव था, लेकिन चालक को पानी के बहाव का अंदाजा नहीं था। लिहाजा उसने नाले को पार करने की कोशिश की। इसी के चलते कार पानी के बहाव के साथ नाले में जा समाई। शनिवार की सुबह जब नाले का पानी उतर गया तो राहगीरों ने नाले में कार को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, तब कार के अंदर से आठ लोगों के शव निकले। मरने वालों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। बताया गया है कि कार में सवार सात लोग ओडिशा के निवासी थे और वह नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन करने जा रहे थे। इन लोगों ने उज्जैन से कार किराए से की थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Mohan Yadav Expresses Grief Over Nalkheda Accident; Announces Financial Aid
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm mohan yadav expresses grief over nalkheda accident, nalkheda accident, cm mohan yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved