• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंदौर में विवादित पर्चे बांटने के मामले में खंगाले जाएंगे सीसीटीवी फुटेज

CCTV footage will be investigated in case of distribution of disputed leaflets in Indore - Bhopal News in Hindi

इंदौर। सांप्रदायिक मामलों में संवेदनशील मध्यप्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में विवादित पर्चे बांटने वालों की तलाश के लिए संबंधित क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने की तैयारी है। इन पचरें में आरएसएस और बजरंग दल को निशाना बनाते हुए मुस्लिम लड़कियों से भगवा लव ट्रैप में न फंसने की अपील की गई थी। यह मामला तब सामने आया जब एक महिला हिंदू संगठन के सदस्य मंगलवार की रात रावजी बाजार थाने पहुंची थी। इन पचरें में आरएसएस और बजरंग दल को काफिर बताया गया था और मुस्लिम महिलाओं को आगाह भी किया गया है कि आरएसएस और बजरंग दल से बचकर रहें। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि विवादित पर्चे बांटने का मामला सामने आया है और 153 के तहत प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस को संबंधित इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के आदेश दिए गए हैं, जिन लोगों ने आपत्तिजनक पर्चे फेंककर भ्रम और भय का माहौल बनाने की कोशिश की है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CCTV footage will be investigated in case of distribution of disputed leaflets in Indore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indore, cctv footage, rss, bajrang dal, raoji bazar police station, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved