• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश में समस्या निवारण के लिए लगेंगे शिविर

Camps will be organized for problem solving in Madhya Pradesh - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इस चरण में जनता की समस्याओं के निपटारे के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आम जनता के कार्यों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण को पहले अभियान की तिथि 10 से 25 मई तक निर्धारित की गई थी, अब यह 10 मई से 31 मई तक संचालित होगा। मुख्यमंत्री चौहान अलीराजपुर जिले से अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। अभियान में चिन्हित प्रमुख 67 सेवाओं से संबंधित आवेदन दो श्रेणियों के होंगे। पहली श्रेणी में पहले से प्राप्त आवेदन और लंबित आवेदन होंगे तथा दूसरी श्रेणी में नवीन आवेदन होंगे। आवेदनों के अंतिम निराकरण के लिए 31 मई की तिथि निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी कलेक्टर यह प्रयास करें कि नागरिकों के आवेदन-पत्र निराकरण के लिए शेष न रहें। तभी इस अभियान की सार्थकता सिद्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 16 से 31 मई तक प्रत्येक ग्राम और नगरीय क्षेत्रों में प्रत्येक वार्ड में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। अभियान के दो प्रमुख कार्य, सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली 67 नागरिक सेवाओं से जुड़े आवेदनों का निराकरण किया जाएगा और सीएम हेल्पलाइन में 15 अप्रैल तक दर्ज एवं लंबित शिकायतों के शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शिविरों में हितग्राहीमूलक आवेदन नहीं दिए जाएंगे क्योंकि इसके लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के प्रथम चरण में कार्य किया जा चुका है। चिन्हित सेवाओं के लिए शिविरों में आवेदन प्राप्त कर निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइनों की शिकायतों के निराकरण के लिए अभियान के दौरान बजट संबंधी कारणों, नीतिगत कारण या न्यायालयों में प्रकरण होने जैसे कारणों से लंबित शिकायतों को छोड़ कर शेष सभी प्रकार की लंबित शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। हर आवेदन और शिकायत के निराकरण की सूचना शिकायतकर्ता को भी दी जाएगी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Camps will be organized for problem solving in Madhya Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, bhopalshivraj singh chouhan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved