• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रीवा में दुष्कर्म के आरोपी महंत के पुश्तैनी मकान पर चला बुलडोजर

Bulldozer ran on the ancestral house of Mahant accused of rape in Rewa - Bhopal News in Hindi

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सर्किट हाउस में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी कथावाचक महंत सीताराम दास महाराज के पुश्तैनी मकान को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। ज्ञात हो कि बीते दिनों सीताराम दास ने यहां के राजनिवास सर्किट हाउस में एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया था। उसके बाद वह फरार हो गया था। आरोपी को सिंगरौली से गिरफ्तार किया गया। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कार्रवाई की हिदायत दी थी। मिली जानकारी के अनुसार गुढ़वा में आरोपी सीताराम का पुश्तैनी मकान है, उस मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। यह सीताराम का पुश्तैनी मकान था और यहां वह रहा भी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस का रवैया भी सख्त है, उसे पुलिस थाने से न्यायालय तक पैदल तेज धूप में ले जाया गया था। इस आरोपी को देखने के लिए सड़क पर लोग काफी संख्या में इकट्ठे हो गए थे तो बड़ी संख्या में लोग आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करते हुए नारे भी लगा रहे थे।
ज्ञात हेा कि राज्य में इससे पहले भी दुष्कर्म के आरेापियों के आशियानों पर प्रशासन को बुलडोजर चल चुका है। मुख्यमंत्री चौहान बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने के प्रशासन को निर्देश दे चुके है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bulldozer ran on the ancestral house of Mahant accused of rape in Rewa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rewa, mahant accused of rape, ancestral house, bulldozer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved