• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्यप्रदेश भाजपा में राज्यसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मंथन

Brainstorming for Rajya Sabha and Lok Sabha elections in Madhya Pradesh BJP - Bhopal News in Hindi

भोपाल, । मध्य प्रदेश में आगामी समय में होने वाले राज्यसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रविवार की रात भाजपा के प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के प्रमुख नेता मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने चुनाव समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया कि इस बैठक में राज्यसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जल्दी ही फिर बैठक होगी।बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, रामपाल सिंह एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया उपस्थित थीं।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Brainstorming for Rajya Sabha and Lok Sabha elections in Madhya Pradesh BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajyasabha, loksabha elections, madhyapradesh bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved