• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्यप्रदेश में भाजपा निकालेगी 5 जन आशीर्वाद यात्रा, चित्रकूट से अमित शाह करेंगे शुभारंभ

BJP will take out 5 Jan Ashirwad Yatra in Madhya Pradesh, Amit Shah will start from Chitrakoot - Bhopal News in Hindi

भोपाल,। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के मकसद से पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्राएं निकालने जा रही है। इन यात्राओं की शुरुआत तीन सितंबर को चित्रकूट से होगी और शुभारंभ गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में बताया कि पांच जन आशीर्वाद यात्राएं विंध्य, महाकौशल, मालवा, ग्वालियर चंबल एवं बुन्देलखण्ड से निकलेंगी। इस यात्रा के लिए प्रदेश स्तर पर आठ लोगों की टोली बनाई गई है, जिसमें यात्रा के प्रदेश संयोजक प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह को बनाया गया है। उनके साथ सदस्य भी हैं, जिन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहली यात्रा विंध्य क्षेत्र के चित्रकूट से तीन सितम्बर को कामतानाथ का आशीर्वाद लेकर शुरू होगी, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। यह यात्रा निवाड़ी से होते हुए भोपाल पहुंचेगी। जिसके संयोजक सांसद गणेश सिंह एवं सह संयोजक प्रदेश शासन के मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह हैं। यह यात्रा 12 जिलों के 48 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 44, रथ सभाएं 100 और स्वागत स्थान 311 रहेगी। यह यात्रा 19 दिन में 2343 किमी का सफर तय करेगी।
दूसरी यात्रा महाकौशल के मंडला से पांच सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। यह यात्रा जबलपुर होते हुए भोपाल पहुंचेगी। यह यात्रा 10 जिलों के 45 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 56, रथ सभाएं 335 और स्वागत स्थान 47 रहेगी। यह यात्रा 18 दिन में 2303 किमी का सफर तय करेगी।
तीसरी यात्रा इंदौर संभाग के खंडवा से चार सितंबर को धूनी वाले बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। यह यात्रा 10 जिलों के 42 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 30 और रथ सभाएं 95 रहेगी। यह यात्रा 21 दिन में 2000 किमी का सफर तय करेगी।
चौथी यात्रा मालवा के नीमच से चार सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। यह यात्रा 12 जिलों के 44 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 65, रथ सभाएं 100 और स्वागत स्थान 375 रहेगी। यह यात्रा 17 दिन में 2000 किमी का सफर तय करेगी।
पांचवी यात्रा ग्वालियर-चंबल संभाग के श्योपुर से छह सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। यह यात्रा 11 जिलों के 42 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 48, रथ सभाएं 65 और स्वागत स्थान 265 रहेगी। यह यात्रा 17 दिन में 1997 किमी का सफर तय करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि पांचों यात्राओं को मिलाकर सभी जन आशीर्वाद यात्राएं कुल 10643 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी और प्रदेश की 210 विधानसभाओं से गुजरेंगी। इन यात्राओं का 998 स्थानों पर स्वागत होगा, 678 रथ सभाएं और 211 बड़ी जनसभाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा।
यह यात्राएं 21 सितम्बर को विभिन्न स्थानों पर समाप्त होंगी, जिसके पश्चात् पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर के अवसर पर इन यात्राओं का समागम भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में होगा।
कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश भर के 6523 बूथों से 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यकर्ता महाकुंभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करें, यह हमारा प्रयास है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP will take out 5 Jan Ashirwad Yatra in Madhya Pradesh, Amit Shah will start from Chitrakoot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, jan ashirwad yatra in madhya pradesh, amit shah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved