• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कमलनाथ सरकार गिराने के लिए विधायक को 100 करोड़ का दिया लालच : दिग्विजय

BJP offered Rs 100 Cr to Congress MLA to topple MP govt : Digvijay Singh - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर कमलनाथ सरकार गिराने के लिए विधायक को 100 करोड़ रुपये का प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। दिग्विजय ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा को विपक्ष में बैठना पच नहीं रहा है, लिहाजा वह विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है। राज्य के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग द्वारा विधायक बैजनाथ कुशवाहा को शहर से 10 किलोमीटर दूर ले जाकर 100 करोड़ रुपये का लालच और मंत्री पद का प्रलोभन दिया, ताकि सरकार गिराई जा सके।

सिंह ने आगे कहा कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगी है। विधायकों को 100 करोड़ रुपये तक का ऑफर दिया गया है। सिंह ने भाजपा के विधायकों पर दूसरे विधायक को ढाबे पर चर्चा के लिए ले जाने का आरोप भी लगाया है। सिंह ने इसके सबूत होने का दावा करते हुए कहा कि समय आएगा तो वे सबूतों को सामने भी लाएंगे।

दिग्विजय सिंह के इस आरोप के बाद भाजपा भी आक्रामक हो गई है। पूर्व मंत्री विश्वास सारंग व विधायक नारायण त्रिपाठी ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि सिंह अगर आरोप साबित कर देंगे तो वे राजनीति ही छोड़ देंगे।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP offered Rs 100 Cr to Congress MLA to topple MP govt : Digvijay Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp offered, congress mla, topple mp govt, digvijay singh, kamal nath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved