पुलिस ने ये भा बताया कि इस गोरखधंधे का सरगना सुभाष नाम का शख्स है जो फरार है जबकि गिरफ्तार नीरज शाक्य मध्य प्रदेश बीजेपी एससी मोर्चा का मीडिया प्रभारी है। गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में मध्य प्रदेश भाजपा आईटी सेल के नेता को आंतकवाद निरोधी दस्ते ने जासूसी कांड में गिरफ्तार किया था। इस मामले में ध्रुव सक्सेना समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन पर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाने के भी आरोप थे। ये भी पढ़ें - वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!
भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने अनुसूचित मोर्चा के नीरज शाक्य को अनैतिक कार्य में लिप्त पाए जाने की सूचना मिलने के बाद तुरंत प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope