• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव

BJP Celebrates Victory in Rajya Sabha Elections in Madhya Pradesh - Bhopal News in Hindi

भोपाल । मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीत मिलने पर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में विजय उत्सव मनाया। साथ ही, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने सुनियोजित तरीके से मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म भरने में गलती की । दरअसल मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ और इन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन ही निरस्त हो गया और उन्हें चुनाव आयोग तथा सर्वोच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार को भाजपा ने विजय उत्सव मनाया। नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों का स्वागत किया गया और इस जीत पर खुशी मनाई गई । इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन में अपराध की जानकारी छिपाना कांग्रेस का पूर्व नियोजित षड्यंत्र है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने राज्यसभा चुनाव में संभावित हार से बचने और भाजपा को बदनाम करने के लिए नामांकन में जानबूझकर गलती की थी। कांग्रेस के नेता नहीं चाहते थे कि मीनाक्षी नटराजन राज्यसभा में पहुंचें, इसलिए जानबूझकर नामांकन पत्र में अपराध की जानकारी छिपाई गई। कांग्रेस को अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं व जनता पर भी भरोसा नहीं है।
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि राज्यसभा के निर्वाचन में सत्य की जीत हुई है। निर्वाचन अधिकारी ने अपराध की जानकारी छिपाने की जिस गलती के कारण कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया था, आज सर्वोच्च न्यायालय ने भी उस पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस पार्टी भाजपा को बदनाम करने और अपनी हार को छिपाने के लिए गलत आरोप लगा रही है। कांग्रेस का झूठ और राजनीतिक षड्यंत्र राज्यसभा के चुनाव में फिर उजागर हो गया है। उधर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत व संगठन शक्ति से भाजपा का विजय अभियान जारी है। भाजपा ने मध्यप्रदेश की राज्यसभा की तीनों सीट विजय प्राप्त कर फिर एक बार इतिहास रचा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Celebrates Victory in Rajya Sabha Elections in Madhya Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajya sabha elections, bjp, madhya pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved