• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साध्वी प्रज्ञा सिंह का विवादित बयान, नाथूराम गोडसे देशभक्त हैं, देशभक्त रहेंगे

BJP Bhopal Lok Sabha Candidate Pragya Singh Thakur says , Nathuram Godse was a deshbhakt - Bhopal News in Hindi

भोपाल। भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिर एक विवादित बयान दे दिया है। अबकी बार उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त है। यह बात उन्होंने अभिनेता कमल हासन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। साध्वी प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त ही रहेंगे। उनको आतंकवादी कहने वाले लोगों को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को जनता चुनाव में जवाबद देगी।

आपकाे बताते जाए कि फिल्म अभिनेता कमल हासन ने कहा था कि नाथूराम गोडसे पहला हिंदू आतंकवादी था। उनके इस बयान को लेकर काफी हंगामा हो गया था। यहां तक की उनको मारने की धमकी भी दी गई थी। नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद गोडसे को फांसी की सजा दे दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर मालेगांव बम धमाके में शामिल होने का आरोप लगा हुआ है। इसका कोर्ट में केस चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कुल 30 प्रत्याशी मैदान में थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Bhopal Lok Sabha Candidate Pragya Singh Thakur says , Nathuram Godse was a deshbhakt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp bhopal lok sabha candidate pragya singh thakur, nathuram godse was a deshbhakt, film actor kamal haasan, lok sabha chunav 2019, general election 2019, election 2019, lok sabha chunav, लोकसभा चुनाव, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved