• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर के शामिल होने पर भाजपा का हमला

BJP attacks on Swara Bhaskar participation in Bharat Jodo Yatra - Bhopal News in Hindi

भोपाल/ उज्जैन । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। उज्जैन में इस यात्रा में फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हुई और वे राहुल गांधी के साथ कदमताल करती नजर आई। स्वरा भास्कर के यात्रा में शामिल होने पर भाजपा ने हमला बोला है।

भारत जोड़ो यात्रा ने 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश किया था और यह यात्रा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंच गई है। गुरुवार को यात्रा उज्जैन के घटिया से शुरू हुई और राहुल गांधी के साथ यात्रा में फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर शामिल हुई, इस मौके पर कांग्रेस के कई अन्य बड़े नेता भी शामिल थे।

यात्रा आगे की ओर बढ़ी तो राहुल गांधी और स्वरा भास्कर न केवल साथ-साथ चले बल्कि दोनों के बीच संवाद हुआ। इसको लेकर भाजपा की ओर से हमला बोला गया है।

राज्य सरकार के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि अब राष्ट्र के विरोधी राहुल गांधी की यात्रा का समर्थन कर रहे हैं। यह वही स्वरा भास्कर हैं जिन्होंने ऋचा चड्डा के सेना के खिलाफ दिए गए बयान को शक्ति दी थी, पाकिस्तान की तारीफ के कसीदे पढ़े थे। कन्हैया कुमार, स्वरा भास्कर जैसे टुकड़े टुकड़े गैंग का सपोर्ट करने वाले इस यात्रा में है। यात्रा भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो करने वालों का समर्थन करती दिख रही है।

स्वरा भास्कर के कई विवादित बयान सामने आते रहे हैं उन्होंने अपने एक ट्वीट में तो हिंदुत्व की तुलना तालिबानी विचारधारा तक से कर दी थी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP attacks on Swara Bhaskar participation in Bharat Jodo Yatra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, swara bhaskar, bharat jodo yatra, rahul gandhi, bjp attacks on swara bhaskar participation in bharat jodo yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved