• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भोपाल के मुस्लिम समाज की मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए

Bhopals Muslim Community Demands Cow Be Given National Animal Status - Bhopal News in Hindi

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्लॉटर हाउस और गोहत्या का मामला तूल पकड़ चुका है। इसी बीच राजधानी में गोहत्या के विरोध में मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतरे और अनोखेतरीकेह से विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने गायों को सब्जियां खिलाईं। मुस्लिम समाज ने गोहत्या पर विरोध दर्ज कराते हुए अनोखे तरीके से प्रदर्शन करने के साथ गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राजधानी समेत अन्य हिस्सों में गोहत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह मामला पूरी तरह किसी धर्म या राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि इंसानियत और मानवता से जुड़ा हुआ है। इस पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। मुस्लिम समाज ने राजधानी में गोहत्या के लिए नगर निगम के साथ महापौर को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्हें नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने गोहत्या में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए कहा कि यह काम बगैर संरक्षण के नहीं चल सकता है। इसमें कई लोग शामिल हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इसके साथ ही, उन्होंने गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की भी मांग उठाई। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल नेताओं का कहना है कि गोहत्या के मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
दरअसल, पिछले दिनों राजधानी में एक स्लॉटर हाउस से गोमांस की आपूर्ति का मामला सामने आया था, जिसको लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी हुआ था। इतना ही नहीं, शहर के बीचों-बीच स्थित इस स्लॉटर हाउस की मंजूरी पर भी सवाल उठे। स्लॉटर हाउस से जुड़े कारोबारी पर रोहिंग्या शरणार्थियों को बसाने तक का भी आरोप लगा था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhopals Muslim Community Demands Cow Be Given National Animal Status
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhopal muslim community demands cow be given national animal status, bhopal muslim community, cow be given national animal status, muslim community, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved