शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन सबसे अच्छा है। इसे स्व़ कुशाभाऊ
ठाकरे की संगठन क्षमता, विजयाराजे सिधिया के त्याग और स्व़ सुंदरलाल पटवा
की प्रशासनिक क्षमताओं ने मजबूती प्रदान की है। आने वाला चुनाव इस संगठन की
परीक्षा है और कार्यकर्ता इसे इसी रूप में लड़ें। प्रदेश के हर मतदाता तक
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संदेश, सरकारों के काम और पार्टी की
विचारधारा को पहुंचाएं।
ये भी पढ़ें - अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर
देख लेते हैं ये बच्चे
उन्होंने कहा कि चुनाव के आकलन का हमारा तरीका अलग है। हम इस आधार
पर चुनाव परिणामों का आकलन करते हैं कि हमने कितने बूथ जीते हैं।
कार्यकर्ता प्रदेश के सभी 65000 बूथों पर जीत का संकल्प लें। इसके लिए
जनसंपर्क सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यकर्ता हर घर में पहुंचें,
हितग्राहियों और आम नागरिकों से मिलें। हम कितना संपर्क कर पाते हैं, यही
संगठन की कसौटी है।
-आईएएनएस
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
हरियाणा में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 417 मंडियों में खरीद केंद्र बनाए गए
एके एंटनी के बेटे के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगी ओमन चांडी की बेटी
Daily Horoscope