• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भोपाल में अमित शाह के स्वागत की तैयारियां जोरों पर 

Amit Shah preparations for the reception at Bhopal - Bhopal News in Hindi

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार (चार मई) को भोपाल आ रहे हैं। वे यहां पार्टी की प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करेंगे। अमित शाह के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं और राजधानी की हर सडक़ और चौराहों को भाजपा के रंग में रंगा जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह कर्नाटक चुनाव की अत्यधिक व्यस्तता को देखते हुए बैंगलोर से सीधे भोपाल आएंगे और दो घंटे भोपाल में रहेंगे। इसके बाद यहां से बेंगलुरू रवाना होंगे।

शाह अपने तय कार्यक्रम के तहत भेल दशहरा मैदान पर आयोजित पार्टी की प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करेंगे। इस आयोजन की सफलता को लेकर तैयारियां जारी हैं। स्टेट हैंगर (राज्य सरकार का हवाई अड्डा) पर पहुंचकर कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों की पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
--आईएएनएस


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amit Shah preparations for the reception at Bhopal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah, bhopal, bjp, bjp national president amit shah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved