भोपाल। इंदौर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर को हटा दिया गया है। कपूर के स्थान पर साइबर क्राइम के एडीजी मिलिंद कानस्कर को पदस्थ किया गया है। गृह विभाग के उप सचिव डॉ. आर आर भोंसले ने रविवार को कपूर को हटाकर भोपाल पदस्थ किए जाने का आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार, कपूर को भोपाल पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थ किया गया। कपूर को हटाकर भोपाल मुख्यालय की साइबर क्राइम शाखा में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थ कानस्कर को इंदौर में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सूात्रों का कहना है कि पिछले दिनों मानव तस्करी, अवैध निर्माण से जुड़े मीडिया हाउस के संचालक पर कार्रवाई करने में देरी किए जाने पर कपूर पर गाज गिरी है। आरोपी जीतू सोनी पर पुलिस ने कुल 30 हजार का इनाम घोषित किया है और वह कई दिनों से फरार चल रहा है। पुलिस कई स्थानों पर छापे मार रही है, मगर हाथ खाली है।
--आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope