• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश के 80 फीसदी हिस्से ने कांग्रेस को नकार दिया: सीएम मोहन यादव

80 of the country has rejected Congress: CM Mohan Yadav - Bhopal News in Hindi

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। देश के 80 फीसदी हिस्से ने जब उन्हें नकार दिया है, तब वे लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को बदनाम करने में लगे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम सब जानते हैं कि कांग्रेस ने अपने कुकर्मों के बल-बूते पर देश की दुरावस्था की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक स्तर पर मान सम्मान बढ़ा है। भारत में प्रत्येक वर्ग का कल्याण हुआ। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को बदनाम करने तथा अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। ये भारत में बांग्लादेश और नेपाल जैसा अराजक माहौल बनाकर चुनी हुई सरकारों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वायत्त संस्थाओं को चुनौती दे रहे हैं। वर्तमान दौर में कांग्रेस के रवैये और जब भाजपा विपक्ष में थी तब की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए चुनाव हारने के बाद कांग्रेस सत्ता के लिए तड़प रही है। जनसंघ की स्थापना से लेकर लंबे समय तक भाजपा विपक्ष में रही। अटल बिहारी वाजपेयी 50 सालों तक विपक्ष में रहे, लेकिन देश में उस तरह अराजकता फैलाने का काम नहीं किया, अब डेढ़ दशक में ही सत्ता के खिलाफ झूठे आरोप लगाने लगे हैं।
उन्होंने देश और राज्यों के चुनाव को लेकर कहा कि देश की जनता इनका सब हिसाब करेगी। आज देश के 80 फीसदी क्षेत्र ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के अभियान के तहत इंदौर में पैदल मार्च निकाला और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर हमला बोला।
इससे पहले कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम कर चुके हैं और उन्होंने यहां शिक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-80 of the country has rejected Congress: CM Mohan Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, cm mohan yadav, mohan yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved