भोपाल । मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने सभी शहरों क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम 6 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन करने का फसला किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुाख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि, उन्होंने कोरोना की स्थिति की उच्च स्तरीय समीक्षा की है। पूरे मध्य प्रदेश के सभी शहरों में शुक्रवार की शाम छह बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक दो दिन का लॉकडाउन करने का फसला किया है। इस दौरान सभी शहरी क्षेत्र पूरी तरह से बंद रहेंगे।
राज्य के 13 जिलों में रविवार को पहले से लॉकडाउन चल रहा है। अब सरकार ने शुक्रवार से सभी शहरी क्षेत्रों में 60 घंटे का लॉकडाउन करने का फैसला लिया है।
राज्य सरकार ने एक दिन पहले ही मध्यप्रदेश के सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई थी। लेकिन बुधवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 4043 कोरोना मरीज आने के बाद सरकार ने शनिवार-रविवार लॉकडाउन का ऐलान किया गया।
--आईएएनएस
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope