मंदसौर । मध्य प्रदेश के मंदसौर
जिले में नाव पलट जाने से पांच महिलाओं की मौत हो गई है। सभी के शव बरामद
कर लिए गए हैं। मृतकों के परिजनों को प्रशासन ने चार-चार लाख रुपये की
आर्थिक मदद का ऐलान किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी की महिलाएं
मजदूरी करने गांधी सागर जलाशय के बैकवाटर को पार कर खेतों में गई थी। जब
शाम को वापस लौट रही थी तभी उनकी नाव असंतुलित होकर पलट गई। इसमे सवार पांच
महिलाएं, एक बालिका व एक पुरुष नदी में डूब गए। इनमें से बालिका रानू
गायरी, भैरुलाल तैरकर बाहर निकल आए जबकि पांच महिलाएं लापता हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कलेक्टर
गौतम सिंह ने बताया है कि सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के गांव तोलाखेड़ी
गांव में पानी में पांच लोग डूबे थे। जिन को ढूंढने का कार्य कल शाम से ही
लगातार जारी था। रेस्क्यू दल ने आज (सोमवार) सुबह से फिर ढूंढने का कार्य
शुरू किया। पांचवा शव भी रेस्क्यू दल को मिल गया है। अत: रेस्क्यू दल का
बचाव कार्य संपन्न हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के
निदेर्शानुसार मृतक के परिवारजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी
उपलब्ध कराई जाएगी।
--आईएएनएस
आईटी के छापे में मिला 23 करोड़ का कोयला, कारोबारी पावर प्लांटों को सप्लाई नहीं कर रहा था
निक्की यादव हत्याकांड - दिल्ली की अदालत ने आरोपी गहलोत की न्यायिक हिरासत बढ़ाई
राइट टू हेल्थ बिल के खिलाफ राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
Daily Horoscope