• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रतलाम में नवदंपत्ति सहित 4 लोगों की डूबने से मौत

4 people including newly married couple died due to drowning in Ratlam - Bhopal News in Hindi

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में तालाब में नहाने गए एक बच्चे को बचाने की कोशिश में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में नव दंपत्ति भी शामिल है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। बताया गया है कि रतलाम जिले के रूपा कटारा नाम की युवती का पिछले माह की विवाह हुआ था और वह होली मनाने अपने गांव इसरथूनी आई थी। जो औद्योगिक थाना क्षेत्र में आता है। यह युवती अपने दो भाईयों के साथ तालाब पर नहाने गई थी, तभी एक भाई डूबने लगा तो उसे बचाने की कोशिश की गई, जिसके चलते तीन अन्य लोग भी पानी में डूब गए। इसके चलते रूपा और उसका पति व दो भाईयों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि रतलाम में जनजातीय परिवार के चार सदस्यों के तालाब में डूबने की घटना बहुत ही दु:खद है। हमने फैसला किया है कि इस हृदयविदारक दुर्घटना में दिवगंत के परिजनों को प्रति मृतक चार लाख की राहत राशि देंगे। दु:ख की इस विकट घड़ी में सरकार साथ खड़ी है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4 people including newly married couple died due to drowning in Ratlam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ratlam, madhya pradesh, shivraj singh chouhan, roopa katara, holi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved