• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

MP में 1000 गौशालाएं खोलने का लक्ष्य, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किया था ऐलान

1000 Gaushalas in MP in the Next 6 Months, Says Kamal Nath Govt - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी चार माह में सरकार ने 1000 गौ-शौलाएं खोलने का लक्ष्य तय किया है। इन गौशालाओं में लगभग एक लाख निराश्रित गौवंश (गाय) को रखा जाएगा। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले विधानसभा चुनाव के दौरान हर ग्राम पंचायत में गौशाला खोलने का ऐलान किया था। सरकार ने गौशाला खोलने की प्रतिबद्धता पर अमल करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर गौशालाएं खेलने का फैसला लिया। ग्रामीण विकास विभाग को गौशाला परियोजना का नोडल विभाग बनाया गया है। ग्राम पंचायत, स्व-सहायता समूह, राज्य गौ-संवर्धन बोर्ड से संबद्घ संस्थाएं एवं जिला समिति द्वारा चयनित संस्थाएं गौशाला परियोजना का क्रियान्वयन करेंगी। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने निजी संस्थाओं से भी इस परियोजना में हिस्सेदारी का आग्रह किया है ताकि गौ-शालाओं का बेहतर तरीके से संचालन किया जा सके। ज्ञात हो कि राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घूमने वाली आवारा गायों के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। सरकार का मानना है कि गौशालाओं के खुलने से नुकसान को रोकने के साथ ही निराश्रित पशुओं को आश्रय भी मिलेगा।
बताया गया है कि प्रदेश में 614 गौशालाएं हैं जो निजी क्षेत्र में संचालित हैं। वर्तमान में एक भी शासकीय गौशाला संचालित नहीं है। इस गौशाला परियोजना के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति बनेगी। विकासखंड स्तर की समिति में अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व (एसडीएम) अध्यक्ष होंगे। इन गौशाला में शेड, ट्यूबवेल, चारागाह विकास, बायोगैस प्लांट आदि व्यवस्थाएं होंगी।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-1000 Gaushalas in MP in the Next 6 Months, Says Kamal Nath Govt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gaushalas, mp news, madhya pradesh news in hindi, kamal nath govt, kamal nath, mp govt, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved