• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भोपाल के नामी स्कूल के छात्रावास में मासूम से दुष्कर्म

Innocent child raped in the hostel of a famous school in Bhopal - Bhopal News in Hindi

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक नामी स्कूल के छात्रावास में आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, होशंगाबाद रोड पर मिसरोद थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल के छात्रावास में आठ साल की बालिका निवासरत थी। वह दूसरी कक्षा में पढ़ती है। पीड़ित छात्रा की मां ने संवाददाताओं को बताया कि वह अपनी बेटी को छात्रावास में छोड़कर गई थी, उसके बाद बच्ची से उनकी फोन पर बात हुई तो उसने पूरे घटनाक्रम को बताया।
उसके बाद वह छात्रावास पहुंची और बच्ची के चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जेपी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने उसका चेकअप किया और पाया कि उसके प्राइवेट पार्ट में सूजन है और रक्त भी आया है।
बालिका के पिता कारोबारी हैं और मां गृहणी।
पीड़ित छात्रा की मां ने मंगलवार की देर रात मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।
यह घटना तीन से पांच दिन पुरानी बताई जा रही है।
पुलिस फिलहाल मामले की जांच करने की बात की जा रही है और उसके बाद ही कार्रवाई करेगी।
कहा ये भी जा रहा है कि छात्रा को दाल चावल के साथ नशीला पदार्थ भी खिलाया गया, जिससे छात्रा बेसुध हो गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Innocent child raped in the hostel of a famous school in Bhopal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rape, bhopal, school, crime news in hindi, crime news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved