• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केरल: पूर्व मंत्री ई. चंद्रशेखरन नायर का निधन, पहली केरल विधानसभा के सदस्य थे

Veteran CPI leader E.Chandrasekharan Nair passes away - Thiruvananthapuram News in Hindi

तिरुवनंतपुरम। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता व केरल के पूर्व मंत्री ई.चंद्रशेखरन नायर का बुधवार को निधन हो गया। वह 88 साल के थे। पार्टी के अनुसार, वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीडि़त थे। उनका यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह शनिवार को 89 साल के होने वाले थे। पेशे से वकील नायर के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा व बेटी हैं। नायर केरल के भद्र राजनीतिज्ञों में शुमार थे। उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुव्यवस्थित करने के लिए मावेली स्टोर (उचित दर की दुकान) की शुरुआत करने के लिए जाना-जाता है। वह 1957 में पहली केरल विधानसभा के सदस्य थे और इसके बाद वे पांच बार और चुने गए। साल 2001 के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया। वह तीन बार राज्य मंत्री रहे और उन्होंने खाद्य व नागरिक आपूर्ति व पर्यटन विभाग संभाला। नायर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Veteran CPI leader E.Chandrasekharan Nair passes away
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: veteran cpi leader echandrasekharan nair, echandrasekharan nair passes away, former kerala minister echandrasekharan nair, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, thiruvananthapuram news, thiruvananthapuram news in hindi, real time thiruvananthapuram city news, real time news, thiruvananthapuram news khas khabar, thiruvananthapuram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved