• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस के युवराज नहीं पता, ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कितना कमाल कर रहे भारत के युवा : पीएम मोदी

The Congress prince doesnt know how much Indias youth are achieving in drone manufacturing: PM Modi - Thiruvananthapuram News in Hindi

एर्नाकुलम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 'युवराज' को ये भी नहीं पता कि भारत के युवा आज ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कितना कमाल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल में लगभग 10,800 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने केरल के पलक्कड़ और तमिलनाडु के पोलाची के बीच एक नई ट्रेन सर्विस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद केरल के एर्नाकुलम में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "'विकसित केरलम' के लिए सबसे बड़ी जरूरत टूरिज्म, टैलेंट और टेक्नोलॉजी को नए अवसर देने की है। लेकिन 21वीं सदी के पहले 25 साल में एलडीएफ और यूडीएफ ने केरलम को युवा शक्ति से वंचित कर दिया है।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस को तो केरलम के युवाओं पर, देश के युवाओं के सामर्थ्य पर भरोसा ही नहीं है। कांग्रेस के युवराज को तो ये भी नहीं पता कि भारत के युवा आज ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कितना कमाल कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता को तो ये भी नहीं पता कि भारत में आज अनेक कंपनियां ड्रोन बना रही हैं। उन्हें ये भी नहीं पता कि केरलम के ही युवा स्टार्टअप ड्रोन बना रहे हैं। जो सिर्फ अपने छोटे से दायरे में सिमटा हो, उसे देश का विकास दिखाई नहीं देगा।"
पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष पर पीएम मोदी ने कहा, "पश्चिम एशिया में आज जो कुछ भी हो रहा है, उससे आप सभी का चिंतित होना बहुत स्वाभाविक है। हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं। लेकिन आपको याद रखना है कि आज देश में भाजपा-एनडीए की सरकार है। जब भी हमारा कोई देशवासी संकट में पड़ा है, हमने उसे सुरक्षित बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि इराक में फंसी नर्सों को बचाने की बात हो या यमन के आतंकवादियों के चंगुल से फादर टॉम को आजाद कराने का काम, आज का भारत अपने नागरिकों को संकट में अकेला नहीं छोड़ता। आज भी हमारा प्रयास है कि युद्ध के हालत में फंसे भारतीयों को सुरक्षा मिले, हर संभव सुविधा मिले।
उन्होंने आगे कहा, "मुझे संतोष है कि गल्फ के हमारे सभी मित्र देशों की सरकारें भी हमारे देश के नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं। मैं उन सभी सरकारों का आभारी हूं। वहां हर देश में जो हमारी एंबेसीज़ हैं, हमारे मिशन हैं, वे हर समय उनकी मदद कर रहे हैं।"
कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए पीएम मोदी ने कहा, "बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी इतने बड़े वैश्विक संकट में राजनीति ढूंढ रही है। कांग्रेस जानबूझकर उकसाने वाले बयान दे रही है, गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही है ताकि स्थितियां बिगड़ जाएं और हमारे लोग वहां संकट में फंस जाएं। फिर ये लोग मिलकर मोदी को गालियां देने की रील बनाने का अभियान शुरू कर सकें। यही उनका खेल है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Congress prince doesnt know how much Indias youth are achieving in drone manufacturing: PM Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narendra modi, rahul gandhi, kerala rally, ernakulam, drone manufacturing india, youth startups, ldf udf kerala, development projects 10800 crore, palakkad pollachi train service, west asia crisis, indian citizens abroad, iraq nurses rescue, father tom yemen, gulf countries, bjp nda government, congress criticism, tourism talent technology, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, thiruvananthapuram news, thiruvananthapuram news in hindi, real time thiruvananthapuram city news, real time news, thiruvananthapuram news khas khabar, thiruvananthapuram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved