वायनाड। इस समय पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ बुलंद आवाज उठ रही है। हैदराबाद और उन्नाव में लगातार हुई दो दिल दहलाने वाली दुष्कर्म-हत्या की घटनाओं ने हर किसी को हिलाया हुआ है। विपक्षी दल भी सरकार को घेरने का मौका नहीं चूक रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आज मोदी सरकार पर निशाना साधा। वायनाड से सांसद राहुल ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि देश में महिलाओं से जुड़े अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारत दुनिया में दुष्कर्म की राजधानी कहा जाने लगा है। दूसरे देश पूछ रहे हैं कि हम अपनी बेटियों व बहनों को सुरक्षा क्यों नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कुलदीप सेंगर की ओर इशारा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का एक भाजपा विधायक नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म में शामिल है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर एक शब्द भी नहीं बोलते हैं।
राहुल ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ बढ़ रही हिंसा पर भी चिंता जताई। राहुल ने कहा कि नफरत फैलाई जा रही है, दलितों को पीटा जा रहा है, उनकी बाहों को काटा जा रहा है। आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं, उनकी जमीनें छीनी जा रही है। देश में अपराध बेकाबू हो गया है। रोजाना दुष्कर्म और छेड़छाड़ की खबरें सामने आती हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope