• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी करते हैं गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव - मल्लिकार्जुन खड़गे

PM Modi discriminates against non-BJP ruled states: Mallikarjun Kharge - Thiruvananthapuram News in Hindi

वायनाड, । केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को वायनाड के नीलांबुर में प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा ही गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव किया है। उन्होंने वायनाड में आई तबाही के बाद भी सहायता प्रदान करने की परवाह नहीं की, जबकि उन्होंने विनाशकारी भूस्खलन के बाद क्षेत्र का दौरा करते समय इसका वादा भी किया था। खड़गे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "इसलिए मैं हमेशा कहता था कि मोदी एक फर्जी आदमी हैं और वह झूठे भी हैं। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से संसद के दोनों सदनों में उचित राहत और पुनर्वास उपाय करने का आग्रह किया था, लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने वादे के बावजूद यहां के लिए कुछ नहीं किया। उनका वादा खोखला साबित हुआ।"
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "केरल सरकार ने आपदा राहत के लिए 2,000 करोड़ रुपये का विस्तृत मुआवजा पैकेज पेश किया, लेकिन सिर्फ 291 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई। इस बीच, भाजपा शासित राज्यों को केंद्रीय सहायता का एक बड़ा हिस्सा भी मिला।"
मल्लिकार्जुन खड़गे ने रैली के दौरान कहा, "कांग्रेस ने कभी भी किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया। हम समावेशी, निष्पक्षता और न्याय के मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं। केरल की जनता हमेशा स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के संवैधानिक आदर्शों के साथ खड़ी रही। यहां के लोग धर्मनिरपेक्ष भारत के विचार में विश्वास करते हैं, लेकिन मोदी सरकार की हरकतें हमारी एकता के ताने-बाने को तोड़ रही हैं। उन्होंने सद्भाव को बढ़ावा देने की बजाय, विभाजन, क्रोध, और भय फैलाने का सहारा लिया है। वह हमें जाति और धर्म के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं, लेकिन मुझे वायनाड के लोगों पर भरोसा है कि वह उन्हें विभाजित नहीं कर सकते।"
उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के "विभाजनकारी मंसूबों" के खिलाफ लोगों को आगाह किया। उन्होंने आगे कहा, "पिछले कुछ वर्षों में भाजपा-आरएसएस ने केरल में सांप्रदायिक और विभाजनकारी राजनीति की नई संस्कृति शुरू की है। वह सभी धर्मों, समुदायों और जातियों के लोगों को विभाजित कर रहे हैं। भाजपा लोगों की असुरक्षा का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर रही है।"
खड़गे ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका दोनों को जानने के बाद मैं पूरी ईमानदारी के साथ कह सकता हूं कि वे ऐसे नेता हैं, जो हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों। प्रियंका गांधी ने पूरे देश में लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi discriminates against non-BJP ruled states: Mallikarjun Kharge
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, mallikarjun kharge, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, thiruvananthapuram news, thiruvananthapuram news in hindi, real time thiruvananthapuram city news, real time news, thiruvananthapuram news khas khabar, thiruvananthapuram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved