तिरुवनंतपुरम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक जनसभा की। उन्होंने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद भावुक है और लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत अब रंग ला रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभा में दिख रही ऊर्जा और उत्साह से एक नई उम्मीद महसूस हो रही है। यह संकेत है कि केरल में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है।
अपने राजनीतिक सफर का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने गुजरात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1987 से पहले गुजरात में भाजपा एक छोटी और सीमित पार्टी थी। उस साल पहली बार अहमदाबाद नगर निगम में भाजपा को जीत मिली थी, ठीक उसी तरह जैसे हाल ही में तिरुवनंतपुरम में पार्टी को सफलता मिली है। गुजरात में शुरुआत एक शहर से हुई थी और धीरे-धीरे जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया। केरल में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है और यहां के लोग अब भाजपा से जुड़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने राज्य की एलडीएफ और यूडीएफ सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दशकों से दोनों दलों ने तिरुवनंतपुरम को बुनियादी सुविधाओं और बेहतर ढांचे से वंचित रखा है। इन सरकारों ने लोगों की जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया, जबकि भाजपा की टीम अब एक विकसित तिरुवनंतपुरम की दिशा में काम शुरू कर चुकी है। लंबे समय से जिस बदलाव का इंतजार था, वह अब आने वाला है। उन्होंने तिरुवनंतपुरम को पूरे देश के लिए एक मॉडल शहर बनाने की बात कही और इसे भारत के सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल करने का संकल्प दोहराया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आगामी चुनावों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केरल की राजनीति अब तक दो ही ध्रुवों (एलडीएफ और यूडीएफ) के बीच घूमती रही है। दोनों दल बारी-बारी से सत्ता में आते रहे, लेकिन राज्य की समस्याएं जस की तस बनी रहीं। भाजपा और एनडीए एक तीसरा विकल्प हैं, जो विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि दोनों मोर्चों ने भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है और उनके झंडे और प्रतीक भले अलग हों, लेकिन उनकी सोच लगभग एक जैसी है।
केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां की सरकार केंद्र की कई योजनाओं के रास्ते में बाधा डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अगले चरण को लागू करने में रुकावट डाली जा रही है और पाइप से पानी पहुंचाने की योजना में देरी हो रही है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पीएम श्री योजना के तहत बनने वाले आधुनिक स्कूलों तक गरीब बच्चों की पहुंच रोकी जा रही है।
मछुआरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत केरल को 1,400 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पहली बार मत्स्य पालन के लिए अलग मंत्रालय बनाया, ताकि इस क्षेत्र की जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जा सके।
पीएम मोदी ने बताया कि अब मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी दी जा रही है और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए नौकाओं के आधुनिकीकरण में मदद की जा रही है। बुनियादी ढांचे के विकास पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और एलडीएफ ने इस दिशा में ध्यान नहीं दिया और उनके कार्यकाल भ्रष्टाचार से भरे रहे।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए बड़े पैमाने पर ढांचा निर्माण कर रही है। केरल का पूरा रेल नेटवर्क अब विद्युतीकृत हो चुका है। राज्य में तीन वंदे भारत ट्रेनें पहले से चल रही हैं और कुछ घंटे पहले ही अमृत भारत एक्सप्रेस भी शुरू की गई है। धार्मिक आस्था के मुद्दे पर बोलते हुए पीएम मोदी ने भगवान अयप्पा और सबरीमाला मंदिर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोगों की भगवान अयप्पा में गहरी आस्था है, लेकिन एलडीएफ सरकार ने सबरीमाला की परंपराओं को नुकसान पहुंचाया है।
पीएम मोदी ने मंदिर से सोने की चोरी की खबरों का भी जिक्र किया और कहा कि भाजपा सरकार बनने पर इन आरोपों की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल में विकास को सबसे ज्यादा नुकसान भ्रष्टाचार ने पहुंचाया है। उन्होंने सहकारी बैंक घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग की मेहनत की कमाई लूटी गई है। पीएम मोदी ने वादा किया कि भाजपा को मौका देने पर लूटे गए हर रुपये को वापस लाया जाएगा।
कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी के पास कोई विकास का एजेंडा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज ऐसी राजनीति कर रही है, जिसे देशभर में लोग अलग नामों से बुलाने लगे हैं। कांग्रेस केरल को अपनी रणनीतियों का प्रयोगशाला बना रही है और यहां कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा दे रही है।
--आईएएनएस
फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम? जानें क्या खाएं और क्या नहीं
रीढ़ की हड्डी मजबूत, पाचन बेहतर और तनाव दूर करने में कारगर 'सरल धनुरासन'
लारा दत्ता ने महेश भूपति संग अपने रिश्ते को बताया 'आग और हवा' का मेल
भारत में पहली बार धमाल मचाने आ रहे कान्ये वेस्ट, दिल्ली में होगा ऐतिहासिक कॉन्सर्ट
जब मिले उत्तर प्रदेश की मिट्टी से निकले दो सितारे: मनोज तिवारी और सिद्धांत चतुर्वेदी की खास मुलाक़ात ने बटोरी सुर्खियाँ
नितिन गडकरी ने की ‘शतक' देखने की अपील, बोले-संघ की सच्चाई जानने के लिए जरूरी
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं जीत, भारत ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले शूटर की हुई पहचान, कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
महाशिवरात्रि 2026: राशि अनुसार आस्था, संयम और आत्मचिंतन का संदेश
'तू या मैं' ने बदली शनाया कपूर की सोच, किरदार अवनी से मिली नई ताकत
राशिफल: किसकी किस्मत देगी साथ, कौन रहेगा सतर्क? जानिए रविवार को क्या कहते हैं आपके सितारे
16 फरवरी का पंचांग : फाल्गुन कृष्ण की चतुर्दशी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए शुभ-अशुभ समय
महाशिवरात्रि 2026: आस्था, परंपरा और शिव कृपा का दिन, जानें पूजा का महत्व और विधि
शरीर के लिए 'साइलेंट किलर' है नमक, जानें प्रतिदिन कितनी होनी चाहिए सोडियम की मात्रा
ईशा फाउंडेशन की महाशिवरात्रि में जमकर थिरकीं तमन्ना भाटिया, दिखा भक्ति का नया रंग
महाशिवरात्रि पर बनेगा 3 मनोकामना पूरक योग, चार प्रहर पूजा योग और शुभ मुहूर्त है खास
रोहित शेट्टी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, राजस्थान से फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार
महिलाओं और क्वीर कहानियों को सपोर्ट करना सही लगता है : श्वेता त्रिपाठी
टी20 वर्ल्ड कप: निसांका का तूफानी शतक, ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदकर 'सुपर-8' में श्रीलंका

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडियन ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार से की मुलाकात

ईवी बाजार में यूपी की 19 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी: सीएम योगी
राशिफल 17 फरवरी 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए सभी राशियों का हाल
भारत का अनोखा हिल स्टेशन, जहां सिर्फ भारतीयों को मिलती है एंट्री, विदेशियों पर पूरी तरह बैन
लारा दत्ता ने महेश भूपति संग अपने रिश्ते को बताया 'आग और हवा' का मेल
महिलाओं और क्वीर कहानियों को सपोर्ट करना सही लगता है : श्वेता त्रिपाठी
'हर दिन को जीना चाहिए,' कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने बताया जिंदगी के प्रति अपना नजरिया
ईशा फाउंडेशन की महाशिवरात्रि में जमकर थिरकीं तमन्ना भाटिया, दिखा भक्ति का नया रंग
जब मिले उत्तर प्रदेश की मिट्टी से निकले दो सितारे: मनोज तिवारी और सिद्धांत चतुर्वेदी की खास मुलाक़ात ने बटोरी सुर्खियाँ
गरीबी से शोहरत तक: हालातों से लड़कर कामयाबी की मिसाल बनीं मधुबाला
'तू या मैं' ने बदली शनाया कपूर की सोच, किरदार अवनी से मिली नई ताकत
सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा, रिलीज किया 'बैटल ऑफ गलवान' का रोमांटिक सॉन्ग
रीढ़ की हड्डी मजबूत, पाचन बेहतर और तनाव दूर करने में कारगर 'सरल धनुरासन'
तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो
सुस्ती करे दूर, एकाग्रता भरपूर! बस रोजाना 5 मिनट करें ये योग क्रिया
फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम? जानें क्या खाएं और क्या नहीं
न ज्यादा आराम, न ज्यादा भागदौड़! यूनानी चिकित्सा से जानें स्वस्थ जीवन का मंत्र
प्रसव के बाद मां-बच्चे की सही देखभाल है जरूरी, न करें ये लापरवाही
पीरियड्स में दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन से परेशान? सही देखभाल से रहें फिट
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
सुबह उठते ही मुंह खट्टा या कड़वा होना देता है पेट से जुड़ी बीमारी का संकेत, जानें क्या है कारण
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
क्या पूरे दिन गुनगुना पानी पीना सही है? आयुर्वेद से जानें सही नियम
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
Fashion Tips: किसी भी ड्रेस में दिखना है स्लिम ट्रिम, तो न करें फैशन से जुड़ी गलतियां
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
बच्चों को खिलाएं आलू पनीर कटलेट, इस रेसिपी से करें तैयार
Skin Care Tips: कचरा समझकर न फेंके नींबू का छिलका, स्किन केयर में इस तरह करें इस्तेमाल
छोटी-छोटी बातों पर आता है तेज गुस्सा? ज्ञान मुद्रा से पाएं मन की शांति
पेट, त्वचा और जोड़ों के लिए फायदेमंद वरुण मुद्रा, जानें अभ्यास से क्या परिवर्तन आते हैं
शरीर को अनगिनत फायदे देता है दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन, जानें फायदों से लेकर सावधानी
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
वायु दोष के असंतुलन में असरदार गरुड़ मुद्रा, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है कम
मोरिंगा : बढ़ते वजन को घटाने में मददगार, शरीर को अंदर से करता है डिटॉक्स
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
हेल्दी खाना खाकर भी बढ़ रहा वजन तो जरा इन आदतों पर भी कर लें गौर
तनाव दूर कर मांसपेशियों को मजबूत बनाता है प्रसारित पादहस्तासन, ये सावधानी भी जरूरी
दांतों के लिए साइलेंट किलर है सड़न, जानें कब बढ़ सकती है दांतों से जुड़ी समस्याएं
देखें आज 17/02/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope