• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन से मिले केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन, कहा- स्टार फुटबॉलर तक हमार प्यार पहुंचाएंगी

Kerala Leader of Opposition V.D. Satheesan Meets Cristiano Ronaldo Sister; She Promises to Convey Affection to the Star Footballer - Thiruvananthapuram News in Hindi

तिरुवनंतपुरम । पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर और दुनिया में अपने खेल की वजह से लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन एल्मा एवेइरो केरलम के दौरे पर थीं। अपने दौरे के दौरान एवेइरो ने राज्य के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन से मुलाकात की। सतीशन ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुलाकात की जानकारी दी है। सीएम वीडी सतीशन ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह एल्मा एवेइरो से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। सतीशन ने लिखा, "क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन, एल्मा एवेइरो, जब वे केरलम आई थीं, उनसे अच्छी बातचीत हुई। उनके साथ मलयाली लोगों का फुटबॉल और क्रिस्टियानो के लिए बहुत ज्यादा जुनून और प्यार साझा किया। उन्होंने प्यार से वादा किया कि वे केरलम के फुटबॉल फैंस की शुभकामनाएं और प्यार रोनाल्डो तक पहुंचाएंगी।"
रिपोर्ट के मुताबिक एल्मा एवेइरो केरल के कोझिकोड में एक ज्वेलरी शोरूम 'स्पार्कल डायमंड फेस्ट' के उद्घाटन के लिए पहुंची हैं। उनके आने से पूरे राज्य में रोनाल्डो के फैंस और फुटबॉल फॉलोअर्स के बीच उत्साह है। एवेइरो की इस यात्रा के दौरान उनके लिए खास इंतजाम किया गया है।
53 साल की एल्मा एवेइरो, रोनाल्डो के बेहद करीब हैं। रोनाल्डो सोशल मीडिया पर अपनी बहन के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इसलिए, फुटबॉल फैंस और रोनाल्डो फैंस के बीच एवेइरो का नाम अनजाना नहीं है।
केरलम भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां फुटबॉल के प्रति दिवागनी देखने को मिलती है। राज्य में रोनाल्डो को लेकर हर वर्ग के फुटबॉल फैंस के बीच दिवानगी है।
बात रोनाल्डो की करें, तो फीफा विश्व कप 2026 में उनकी कप्तानी वाली पुर्तगाल का सफर निराशाजनक रहा था। टीम राउंड-16 से आगे नहीं बढ़ सकी थी। इसी के साथ रोनाल्डो को पुर्तगाल को विश्व कप जिताने का सपना भी टूट गया था। रोनाल्डो ने घोषणा की है कि आगामी फुटबॉल सीजन उनके करियर का आखिरी सीजन का हो सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kerala Leader of Opposition V.D. Satheesan Meets Cristiano Ronaldo Sister; She Promises to Convey Affection to the Star Footballer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: star footballer, vd satheesan, kerala, cristiano ronaldo, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, thiruvananthapuram news, thiruvananthapuram news in hindi, real time thiruvananthapuram city news, real time news, thiruvananthapuram news khas khabar, thiruvananthapuram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved