• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केरल : शराब के नशे में शख्स ने काट लिया पुलिस अफसर का दाहिना कान

Kerala: Drunk man bites off police officers right ear - Thiruvananthapuram News in Hindi

तिरुवनंतपुरम | केरल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक पुलिस सब इंस्पेक्टर द्वारा नशे में धुत एक व्यक्ति को शुक्रवार तड़के पुलिस स्टेशन लेकर जाया गया, इस दौरान व्यक्ति ने गुस्से में एक पुलिसकर्मी का दाहिना कान काट लिया। शुक्रवार को कासरगोड में दोपहिया वाहन दुर्घटना में शामिल नशे में धुत स्टेनी रॉड्रिक्स ने दुर्घटना स्थल पर हंगामा कर दिया, जिस कारण यातायात प्रभावित हो गया। यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रोड्रिक्स को पकड़ लिया और उसे पुलिस स्टेशन ले जाने का फैसला किया। थाने ले जाते समय उसने गुस्से में सब इंस्पेक्टर विष्णुनाथ का दाहिना कान काट लिया। जिसके बाद विष्णुनाथ को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया और प्रारंभिक प्राथमिक उपचार के बाद एक बड़े अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, रॉड्रिक्स पर शराब पीकर उपद्रव करने के कुछ मामले दर्ज हैं, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kerala: Drunk man bites off police officers right ear
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kerala, thiruvananthapuram, drunk, steny rodricks, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, thiruvananthapuram news, thiruvananthapuram news in hindi, real time thiruvananthapuram city news, real time news, thiruvananthapuram news khas khabar, thiruvananthapuram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved