तिरुवनंतपुरम। केरल के पुलिस महानिदेशक जैकब थॉमस का निलंबन छह महीने और बढ़ा दिया गया है। इस आशय का आदेश शुक्रवार को जारी किया गया। जैकब थॉमस को चक्रवात ओखी मामले में पिनाराई विजयन सरकार की आलोचना करने को लेकर निलंबित किया गया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जैकब थॉमस का साल भर की अवधि का निलंबन गुरुवार को खत्म हुआ, जिसके बाद मुख्यमंत्री पिनारई विजयन की सरकार ने इसे छह महीने के लिए और बढ़ा दिया। विजयन के मई 2016 में पद संभालने के दिन थॉमस को राज्य सर्तकता प्रमुख नियुक्त किया गया था।
साल 2017 में उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया। इसके बाद उन्हें एक सरकारी प्रबंधन संस्थान का प्रमुख बना दिया गया।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope