तिरुवनंतपुरम। केरल में आयोजित अट्टकल पोंगल त्योहार पर होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में शुक्रवार को लाखों महिलाओं ने हिस्सा लिया। किसी धार्मिक अनुष्ठान में सर्वाधिक महिलाओं की भागीदारी के कारण वर्ष 2009 में इस त्योहार को गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड की सूची में शामिल किया गया था। यहां स्थित अट्टकल भगवती के मंदिर में 10 दिनों तक चलने वाले वार्षिक पर्व के यह समापन का अवसर था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यहां 2009 में एक ही दिन रिकॉर्ड 25 लाख महिलाओं ने अनुष्ठान में हिस्सा लिया था। अट्टकल भगवती का यह मंदिर नगर के मध्य में अवस्थित है। मान्यता है कि तमिल महाकाव्य सिलप्पथीकारम की मुख्य पात्र कन्नकी का यहां अवतार हुआ था। पोंगल अनुष्ठान का आयोजन यहां 10 दिन चलने वाले अट्टकल पोंगल त्योहार के आखिरी दिन से एक दिन पहले होता है।
महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: नीतू, निखत़, लवलीना व स्वीटी ने सेमीफाइनल जीते, अब फाइनल पंच...देखें तस्वीरें
इस घर में 19 मार्च को रूका था अमृतपाल, पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
Daily Horoscope