• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मैंने अनिल एंटनी को अपने बेटे की तरह बढ़ाया : शशि थरूर

I raised Anil Antony like my son: Shashi Tharoor - Thiruvananthapuram News in Hindi

तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के वर्तमान सांसद व पार्टी उम्मीदवार शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पार्टी में अनिल एंटनी को अपनेे बेटे की तरह बढ़ावा दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी के बेटे अनिल एंटनी केरल की पथानामथिट्टा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। शशि थरूर ने कहा,“मैंने अनिल को अपने बेटे की तरह प्रमोट किया और अब वह जो भाषा बोलता है, उसे सुनकर मैं अवाक हूं। कांग्रेस पार्टी में ऐसी संस्कृति नहीं है। काश वह अपने पिता एंटनी के प्रति अधिक सम्मान दिखाते और प्रेम से बात करते। यह उन्हें तय करना है और आपको उनसे पूछना है कि वह ऐसा क्यों बोलते हैं।”
थरूर ने शुक्रवार को यहां एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, "पथानामथिट्टा में हार के बाद अनिल को कुछ चीजों का एहसास होगा।"
लगातार चौथी जीत का लक्ष्य लेकर चल रहे थरूर ने कहा कि स्थिति वैसी ही है, जैसी 2019 के चुनाव में थी और उससे पहले भी थी। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही है।
उन्होंने कहा,“लोकसभा के लिए यह मेरा आखिरी चुनाव है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं राजनीति छोड़ दूंगा, मैं यहीं रहूंगा। थरूर ने कहा, मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं।
थरूर का मुकाबला केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और पूर्व सांसद व सीपीआई के वरिष्ठ नेता पन्नियन रवींद्रन से है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I raised Anil Antony like my son: Shashi Tharoor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: thiruvananthapuram, congress, mp shashi tharoor, anil antony, former defense minister, ak antony, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, thiruvananthapuram news, thiruvananthapuram news in hindi, real time thiruvananthapuram city news, real time news, thiruvananthapuram news khas khabar, thiruvananthapuram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved