• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीबीआई जांच की नहीं मिली मंजूरी, मृतका डॉक्टर के पिता ने केरल सरकार से जताया रोष

CBI investigation not approved, father of deceased doctor expressed anger with Kerala government - Thiruvananthapuram News in Hindi

तिरुवनंतपुरम। 23 वर्षीय हाउस सर्जन डॉ. वंदना दास की मौत मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपे जाने पर मृतका के पिता ने पिनराई विजयन सरकार से अपनी नाराजगी व्यक्त की है। दरअसल, प्रदेश सरकार ने मृतका के परिजनों द्वारा उक्त मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग खारिज कर दी। मृतका के पिता ने मीडिया से बातचीत के दौरान रोते हुए कहा, "आखिर क्यों केरल सरकार ने सीबीआई से पूरे मामले की जांच कराने की हमारी मांग को खारिज कर दिया। हम इस मामले की जांच किसी बाहरी एजेंसी से कराने की मांग इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि पुलिस की जांच में कुछ खामियां हैं। वहीं, केरल सरकार के रूख के बाद अब हम उच्च न्यायालय के खंडपीठ के समक्ष याचिका दाखिल करेंगे।"
बता दें कि मंगलवार को केरल हाईकोर्ट की एकलपीठ ने वंदना दास हत्या मामले में आरोपी संदीप की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके अलावा मृतका के परिजनों की सीबीआई जांच की मांग को भी खारिज कर दिया गया था।
गौरतलब है कि संदीप ने वंदना की चाकू से गोदकर उस वक्त हत्या कर दी थी, जब उसे पुलिस मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर आई थी। यह भयानक घटना पिछले साल 10 मई की शुरुआत में कोल्लम जिले के कोट्टाराकारा में सरकारी क्लिनिक में घटी थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CBI investigation not approved, father of deceased doctor expressed anger with Kerala government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cbi investigation, thiruvananthapuram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, thiruvananthapuram news, thiruvananthapuram news in hindi, real time thiruvananthapuram city news, real time news, thiruvananthapuram news khas khabar, thiruvananthapuram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved