• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केरल आबकारी मामले में एंटो ऑगस्टीन की सास ने अग्रिम जमानत के लिए खटखटाया अदालत का दरवाजा

Anto Augustine mother-in-law approaches court seeking anticipatory bail in Kerala excise case - Thiruvananthapuram News in Hindi

कलपेट्टा । एक निजी मलयालम चैनल के प्रबंध निदेशक एंटो ऑगस्टीन की सास लिली जोस ने केरल की स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। यह याचिका वायनाड के वाझावट्टा में एक घर से भारी मात्रा में शराब जब्त होने के बाद दर्ज आबकारी मामले से जुड़ी है। आबकारी विभाग की ओर से पूछताछ के दौरान गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए एंटो ऑगस्टीन की सास लिली जोस ने कलपेट्टा अदालत का रुख किया। कोर्ट इस याचिका पर 7 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। यह कदम तब उठाया गया, जब आबकारी अधिकारी पूछताछ के लिए नोटिस देने सुल्तान बाथरी के कोलियाडी में लिली जोस के घर पहुंचे। घर पर ताला लगा मिला और अधिकारी अभी तक उनसे संपर्क नहीं कर पाए हैं।
गौरतलब है कि अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी को केरल लाने के वादे से जुड़े एक कथित धोखाधड़ी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने वाझावट्टा स्थित घर की तलाशी के दौरान शराब जब्त की थी। आबकारी विभाग को लगभग 67 लीटर शराब और वाइन मिली, जिसमें 43 लीटर से अधिक विदेशी शराब, लगभग 4.8 लीटर विदेशी वाइन, 5.5 लीटर केरल में बनी शराब और 860 मिलीलीटर मिलिट्री शराब शामिल थी।
आबकारी अधिनियम की धारा 55 (आई), 55(ए) और 58 के तहत आबकारी मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में एंटो ऑगस्टीन को गिरफ्तार किया गया। उन्हें चार दिन हिरासत में रखा गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। एंटो ने सुल्तान बाथरी मजिस्ट्रेट कोर्ट और हाई कोर्ट के समक्ष यह दावा किया कि यह घर उनका नहीं है। उनके वकीलों ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 2022 में जब्त की गई इस संपत्ति को बाद में लिली जोस ने 2.10 करोड़ रुपए में खरीदा था।
इस दावे के चलते उत्पाद शुल्क विभाग ने अपनी जांच का दायरा लिली तक बढ़ा दिया। हालांकि, अभियोजन पक्ष ने स्वामित्व के दावे को खारिज कर दिया है।
उन्होंने कोर्ट को बताया कि बचाव पक्ष लिली की ओर से कथित खरीद से जुड़ा सिर्फ एक सर्टिफिकेट पेश कर सका, न कि मालिकाना हक ट्रांसफर करने वाला कोई रजिस्टर्ड सेल डीड। अभियोजन पक्ष ने यह भी बताया कि रेवेन्यू रिकॉर्ड के अनुसार एंटो ऑगस्टीन ही उस प्रॉपर्टी के मालिक हैं। एक रसीद से पता चला कि 18 मार्च 2026 को मुत्तल पंचायत में उसके नाम पर 8,068 रुपए का बिल्डिंग टैक्स जमा किया गया था।
17 सितंबर को, जिस दिन अंतो को गिरफ्तार किया गया था, पंचायत सचिव की ओर से जारी किए गए एक प्रमाण पत्र में भी कथित तौर पर उन्हें ही घर का मालिक बताया गया था। जांच टीम ने एंटो और उसके रिश्तेदारों की ओर से कथित तौर पर घर में आयोजित समारोहों और सभाओं के डिजिटल साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। बताया गया कि आबकारी विभाग अब संपत्ति के स्वामित्व और कब्जे को स्थापित करने के लिए लिली से सीधे पूछताछ करना चाहता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anto Augustine mother-in-law approaches court seeking anticipatory bail in Kerala excise case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anto augustine, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, thiruvananthapuram news, thiruvananthapuram news in hindi, real time thiruvananthapuram city news, real time news, thiruvananthapuram news khas khabar, thiruvananthapuram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved