तिरूवनंतपुरम। केरल के सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मामले को लेकर राज्य में अभी भी प्रदर्शन जारी हैं। इन सबके बीच टाइम्स ऑफ इंडिया को केरल की पुलिस (स्पेशल ब्रांच) से एक ऐसा वीडियो मिला है जिसमें एक जनवरी को 3 मलेशियाई महिलाएं सबरीमला में प्रवेश करती हुईं दिख रही हैं जो मूल रूप से तमिल हैं। इन महिलाओं ने बिंदु अम्मिनी और कनकदुर्गा से पहले दर्शन किए थे, जो आधिकारिक रूप से 50 से कम उम्र की दर्शन करने वाली पहली महिलाएं थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने अब दावा किया है कि 4 और महिलाओं ने मंदिर के दर्शन कियें हैं जिनकी उम्र 50 से कम है। कुल मिलाकर यह संख्या अब 10 हो गई है। खबरों की मानें तो पुलिस ने इन सभी महिलाओं की जानकारी ले ली है, तांकि अगर जरूरत पड़ी तो इन्हें कोर्ट में पेश किया जा सके। जिन पुलिस सूत्रों ने मलेशियाई महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश की पुष्टि की थी, उन्होंने, महिलाओं के सबरीमला के दर्शन को लेकर किसी भी तरह का बयान देने से इनकार किया है।
लोकसभा चुनाव 2024 - राजस्थान में दांव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
Daily Horoscope